तीज, त्यौहार और पर्व किसी भी देश की रंग-बिरंगी संस्कृति का आईना होते हैं। भारत को त्यौहारों के देश के रूप में जाना जाता है। जनमानस में रंग बिरंगी खुशियां बिखेरने वाले ये पर्व भारत के जीवन दर्शन का प्रतीक हैं। ये भारतीय संस्कृति का न केवल अभिन्न हिस्सा हैं, बल्कि इन पर्व-त्यौहारों में दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता की आत्मा बसती है। शायद ही ऎसा कोई दिन होगा, जब भारत-भू पर कोई त्यौहार न मनाया जाता हो। विविध संस्कृति, विविध धर्म फिर भी एक यही भारत की सबसे बड़ी विशेषता है।
|